तालेबान शांति नहीं चाहताः अशरफ़ ग़नी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i101826-तालेबान_शांति_नहीं_चाहताः_अशरफ़_ग़नी
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस देश में जारी लड़ाई और हिंसा को समाप्त कराने और शांति की स्थापना में तालेबान को कोई रुचि नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २२, २०२१ ०७:२५ Asia/Kolkata
  • तालेबान शांति नहीं चाहताः अशरफ़ ग़नी

अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा है कि इस देश में जारी लड़ाई और हिंसा को समाप्त कराने और शांति की स्थापना में तालेबान को कोई रुचि नहीं है।

समाचार एजेन्सी स्पूतनिक की रिपोर्ट के अनुसार मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने अफ़ग़ानिस्तान में शांति के लिए किये जा रहे प्रयासों की ओर संकेत किया और कहा कि अफ़ग़ान उच्च राष्ट्रीय सुलह परिषद के प्रमुख अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल भेजकर दर्शा दिया कि सरकार शांति चाहती है और हम उसके लिए कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं परंतु तालेबान शांति में रूचि नहीं रखता है और हमें इस आधार पर निर्णय लेना चाहिये।

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने खेद जताया और कहा कि शांति स्थापित करने के परिप्रेक्ष्य में काबुल सरकार ने पिछले साल तालेबान के 5 हज़ारों सदस्यों को जेल से रिहा किया था परंतु यह गुट अब तक अर्थपूर्ण वार्ता के लिए तैयार नहीं है।

यह ऐसी स्थिति में है जब क़तर की राजधानी दोहा में तालेबान गुट के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहिन ने एलान किया है कि यह गुट शांतिपूर्ण ढंग से समाधान और अफ़ग़ानिस्तान में एक व्यापक इस्लामी सरकार का गठन करना चाहता है।

ज्ञात रहे कि अफग़ानिस्तान से अमेरिकी और विदेशी सैनिकों के निष्कासन के साथ ही तालेबान गुट ने अपने हमलों को तेज़ कर दिया है और हालिया सप्ताहों में उसने अफगानिस्तान के कई क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए