क्या आपने कभी गाड़ियों का क़ब्रिस्तान देखा है?+ वीडियो
चीन में बाढ़ और लैंड स्लाइडिंग ने भारी तबाही मचा दी है।
पूर्वी चीन में तूफान 'इन-फा के दस्तक देने के मद्देनजर शंघाई के दो अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों ने सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है और प्राधिकारियों ने रविवार को सभी बाहरी गतिविधियों पर रोक लगा दी है। राष्ट्रीय मौसम ब्यूरो ने बताया कि इन-फा के शंघाई के दक्षिण झेजियांग प्रांत में रविवार दोपहर को दस्तक देने की संभावना है और इससे 250-350 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है। ब्यूरो ने कहा, ''लोगों को बाहर नहीं जाना चाहिए।
तूफान से इससे पहले ताइवान में बारिश हुई और पेड़ तक उखड़ गए लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इस दौरान 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सरकारी टीवी ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि शंघाई के पुडोंग और होंगक्याओ हवाईअड्डों पर सैकड़ों उड़ानों को रद्द कर दिया गया तथा सोमवार को और उड़ानों को रद्द करने की संभावना है। शंघाई ने पार्कों और एक मशहूर पर्यटक स्थल को बंद कर दिया है। शंघाई के दक्षिणपश्चिम हांगझोउ में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे ने भी उड़ानों को रद्द कर दिया है।
झेजियांग प्रांत में स्कूल, बाजार और कारोबारों को बंद करने का आदेश दिया गया। इस बीच, मध्य चीन में झेंगझोउ शहर में मंगलवार को भारी बारिश के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 58 हो गयी है। (AK)
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!