पाकिस्तान से हज़ारों आतंकवादी अफ़ग़ानिस्तान आये हैं" काबुल
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति के प्रवक्ता मोहम्मद अमीरी ने कहा है कि हालिया महीनों में पाकिस्तान से दसियों हज़ार आतंकवादी अफ़ग़ानिस्तान आये हैं और यह प्रक्रिया यथावत जारी है।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा 15 हज़ार और को अफ़ग़ानिस्तान आने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे अफ़ग़ानिस्तान में अशांति को हवा दें।
यह बयान ऐसी स्थिति में सामने आ रहा है जब इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ़ ग़नी ने कहा था कि पिछले एक महीने के दौरान पाकिस्तान और दूसरे देशों से 10 हज़ार विदेशी आतंकवादी अफ़ग़ानिस्तान आये हैं।
अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति भवन ने बारमबार बल देकर कहा है कि तालेबान पाकिस्तान के छद्मयुद्ध को अफ़ग़ानिस्तान में आगे बढ़ा रहे हैं।
ज्ञात रहे कि पाकिस्तान आतंकवादियों को अफ़ग़ानिस्तान भेजने से संबंधित अफगान अधिकारियों के दावों को रद्द करता है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!