अफ़गान में भीषड़ लड़ाई जारी, तालेबान के 226 लड़ाके मारे गये
अफ़ग़ानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने बताया है कि सुरक्षा बलों के साथ होने वाली लड़ाइयों में तालेबान के 135 सदस्य घायल भी हुए हैं।
समाचार एजेन्सी आवा की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के साथ होने वाली लड़ाइयों में भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया है।
इसी प्रकार आवा की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के लड़ाके सुरक्षा बलों के साथ लड़ाइयों में कुन्नड़, पक्तिका, मैदान वर्दक, कंदहार, हेरात, जोज़जान, हेलमंद, बग़लान और काबुल में गिरफ्तार और घायल हुए हैं।
यह ऐसी स्थिति में है जब हालिया महीनों में सुरक्षा बलों और उनके ठिकानों के खिलाफ तालेबान के हमलों में वृद्धि हो गयी है और तालेबान ने दसियों नगरों व क्षेत्रों पर नियंत्रण कर लिया है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए