रूस का युद्धक विमान सोखोई-35 दुर्घटनाग्रस्त
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102182-रूस_का_युद्धक_विमान_सोखोई_35_दुर्घटनाग्रस्त
रूस का युद्धक विमान सोखोई-35 प्रशिक्षण उड़ान पर था कि उसमें कुछ तकनीकी ख़राबी हो गयी जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०२१ १६:१४ Asia/Kolkata
  • रूस का युद्धक विमान सोखोई-35 दुर्घटनाग्रस्त

रूस का युद्धक विमान सोखोई-35 प्रशिक्षण उड़ान पर था कि उसमें कुछ तकनीकी ख़राबी हो गयी जिसके कारण वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

समाचार एजेन्सी फार्स के अनुसार रूसी सेना ने बताया है कि उसका एक युद्धक विमान सोखोई-35 दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

रूसी सेना के अनुसार यह युद्धक विमान रूस के ख़ाबारुसक क्षेत्र में आखोत्सक सागर में गिर गया। रूसी सेना के अनुसार पाइलेट अपनी जान बचाने में सफल रहा और पैराशूट के माध्यम से वह सुरक्षित ज़मीन पर आ गया। उसके बाद बचाव टीम उसे सैनिक केन्द्र में ले गयी। रूसी सेना की घोषणा के अनुसार इस पाइलेट की स्थिति ख़तरनाक नहीं है।

रूसी सेना ने घटना के कारणों की जांच- पड़ताल आरंभ कर दी है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए