तालेबान के 572 से अधिक लड़ाके मारे गये
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102474-तालेबान_के_572_से_अधिक_लड़ाके_मारे_गये
अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों और अमेरिका के हवाई हमलों में 572 से अधिक तालेबान लड़ाके मारे गये जबकि 309 अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०२१ ०३:५९ Asia/Kolkata
  • तालेबान के 572 से अधिक लड़ाके मारे गये

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सुरक्षा बलों और अमेरिका के हवाई हमलों में 572 से अधिक तालेबान लड़ाके मारे गये जबकि 309 अन्य घायल हो गये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में आया है कि गत 24 घंटों के दौरान नंगरहार, लग़मान, ग़ज़्नी, पक्तिया, पक्तिका, कंदहार, ओरज़गान, हेरात, फराह, जोज़जान, सरपुल, फारियाब, हिरमंद, नीमरोज़, तख़ार, कुन्दूज़, बदख्शा और कापिसा में तालेबान के 572 लड़ाके मारे गये जबकि 309 घायल भी हुए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने इसी प्रकार एलान किया है कि अलकायदा के तीन लड़ाकों सहित तालेबान के कम से कम 45 सदस्य हीरमंद प्रांत के लश्करगाह क्षेत्र के समीप हवाई हमलों में मारे गये।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार हीरमंद प्रांत में होने वाले हवाई हमलों में तालेबान का एक वरिष्ठ नेता मौलवी हिजरत रईस भी मारा गया है। अफ़ग़ानिस्तान के रक्षामंत्रालय ने इसी प्रकार दावा किया है कि कुन्दूज़ प्रांत और दूसरे क्षेत्रों में होने वाले हवाई हमलों में तालेबान के कम से कम 47 सदस्य मारे गये जबकि 26 अन्य घायल हो गये।

गत शुक्रवार को अफ़ग़ान सुरक्षा बलों ने दावा किया था कि अलकायदा के 20 विदेशी लड़ाकों सहित लश्करगाह में तालेबान के 112 सदस्य मारे गये थे। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए