अफ़ग़ान सरकार ने युद्ध आरंभ किया हैः तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102482-अफ़ग़ान_सरकार_ने_युद्ध_आरंभ_किया_हैः_तालेबान
तालेबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ान सरकार ने इस देश में युद्ध आरंभ किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०९, २०२१ ०७:४५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ान सरकार ने युद्ध आरंभ किया हैः तालेबान

तालेबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ान सरकार ने इस देश में युद्ध आरंभ किया है।

समाचार एजेन्सी फार्स प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान गुट के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता ने अलजज़ीरा टीवी चैनल से साक्षात्कार में कहा है कि अफगानिस्तान की सरकार ने युद्ध का फैसला लिया है।

उन्होंने कहा कि काबुल सरकार ने कई प्रांतों में युद्ध आरंभ किया है और अफगानिस्तान में युद्ध विराम के संबंध में कोई समझौता नहीं है। इसी प्रकार तालेबान के राजनीतिक कार्यालय के प्रवक्ता ने सुरक्षा बलों के खिलाफ इस गुट के हमलों को प्रतिक्रिया का नाम दिया और कहा कि हम अफगानिस्तान के मामलों में अमेरिकी हस्तक्षेप के प्रति चेतावनी देते हैं।

कल अफगानिस्तान के प्रतिरक्षामंत्रालय ने एलान किया था कि अमेरिका के बी-52 बम वर्षक विमान ने जोज़जान प्रांत में तालेबान के ठिकानों पर बमबारी थी जिसमें तालेबान गुट के 200 सदस्य मारे गये थे।

अफगानिस्तान में लड़ाई जारी है और कुन्दूज़ और सरपुल में स्थानीय सूत्रों ने सूचना दी है कि तालेबान ने इन दोनों प्रांतों में सरकारी केन्द्रों पर नियंत्रण कर लिया है।

कुन्दूज़ की प्रांतीय परिषद के एक सदस्य अब्दुल अहद तूरियाल कारकर ने कहा है कि कुन्दूज़ शहर में कई दिन पहले से लड़ाई हो रही थी और तालेबान के सदस्य कल शहर में दाखिल हुए हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए