अफ़ग़ानिस्तान किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं" तालेबान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102758-अफ़ग़ानिस्तान_किसी_भी_देश_के_लिए_ख़तरा_नहीं_तालेबान
तालेबान गुट के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०२१ १४:०८ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं

तालेबान गुट के प्रवक्ता ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान किसी भी देश के लिए ख़तरा नहीं है।

क़तर की राजधानी दोहा में तालेबान गुट के एक प्रवक्ता मोहम्मद नईम वर्दक ने अलजज़ीरा टीवी से विशेष वार्ता में बल देकर कहा कि हम इस बात का आश्वासन देते हैं कि अफ़ग़ानिस्तान की भूमि किसी भी देश, व्यक्ति या गुट के लिए खतरा नहीं है।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यह गुट अफ़ग़ानिस्तान में स्वतंत्र व स्वाधीन इस्लामी व्यवस्था का गठन करना चाहता है ताकि लोगों की ज़रूरतों को पूरा किया जा सके और लोगों की सेवा की जाये। मोहम्मद नईम ने कहा कि हम जो चीज़ अफ़ग़ानिस्तान में स्थापित करना चाहते हैं वह सुरक्षा है, हम चाहते हैं कि आज के बाद से अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा रहे और लोग सम्मान व शांति के साथ जीवन गुज़ारें।

ज्ञात रहे कि इस समय लगभग पूरा अफगानिस्तान तालेबान के नियंत्रण में है और इस देश के राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ ग़नी देश से बाहर चले गये हैं। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वह ओमान में हैं जबकि कुछ में कहा जा रहा है कि वह उज़्बेकिस्तान में हैं। सारांश यह कि वह किस देश में हैं इसके बारे में विरोधाभासी ख़बरें आ रही हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए