तालेबानः शिया बेफ़िक्र होकर मुहर्रम मनाएं, उन्हें कोई ख़तरा नहीं
तालेबान के सांस्कृतिक मामलों के अधिकारी मौलवी ज़बीहुल्लाह नूरानी ने कहा है कि शीया बेफ़िक्र होकर मुहर्रम मनाएं उनके लिए कोई ख़तरा नहीं है।
उत्तर पश्चिमी इलाक़ों के सांस्कृतिक मामलों के प्रभारी नूरानी ने कहा कि तालेबान की ओर से अफ़ग़ानिस्तान में बसने वाले शिया समुदाय के लिए कोई समस्या खड़ी नहीं की जाएगी।
नूरानी ने एक इंटरव्यू में कहा कि शिया भाई इतमीनान रखें कि तालेबान से उन्हें कोई ख़तरा नहीं है वह निश्चिंत होकर अज़ादारी कर सकते हैं।
शिया बहुल इलाक़े मज़ार शरीफ़ से मिलने वाली रिपोर्ट में बताया गया है कि वहां मुहर्रम का जुलूस निकला और तालेबान ने इसमें किसी तरह की रुकावट डालने की कोशिश नहीं की।
मस्जिदों और इमाम बारगाहों में मुहर्रम की मजलिसें लाउड स्पीकर के इस्तेमाल के साथ हो रही हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए