यमन संकट का कूटनयिक समाधान होना चाहियेः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102774-यमन_संकट_का_कूटनयिक_समाधान_होना_चाहियेः_पाकिस्तान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यमन संकट का समाधान कूटनयिक ढंग से किया जाना चाहिये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०२१ २०:३१ Asia/Kolkata
  • यमन संकट का कूटनयिक समाधान होना चाहियेः पाकिस्तान

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि यमन संकट का समाधान कूटनयिक ढंग से किया जाना चाहिये।

समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार आज इस्लामाबाद में सऊदी अरब के सेना प्रमुख ने इमरान ख़ान से मुलाकात की जिसमें उन्होंने बल देकर कहा कि कूटनयिक ढंग से यमन संकट का समाधान किया जाना चाहिये।

समाचार एजेन्सी इर्ना ने पाकिस्तान के सरकारी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि सऊदी सेना प्रमुख फय्याज़ बिन हामिद अर्रुमली ने इस्लामाबाद में इमरान ख़ान से मुलाकात की जिसमें दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग को विस्तृत करने और क्षेत्रीय परिवर्तनों के बारे में विचारों का आदान- प्रदान किया।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि इस मुलाकात में यमन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गयी और इमरान ख़ान ने कहा कि डिप्लोमैटिक तरीके और वार्ता के माध्यम से यमन विवाद का समाधान किया जाना चाहिये।

इसी प्रकार इमरान खान ने पाकिस्तान और सऊदी अरब के प्रतिरक्षा संबंधों को मज़बूत बताया और उम्मीद ज़ाहिर की कि भविष्य में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग में और अधिक विस्तार होगा।

सऊदी अरब के सेना प्रमुख इस यात्रा में अपने पाकिस्तानी समकक्ष सहित इस देश के दूसरे सैन्य अधिकारियों से मुलाक़ात करने वाले हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए