तालिबान को हमास की मुबारकबाद
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोधी आंदोलन हमास ने अमरीका के मुक़ाबले में तालिबान की जीत की प्रशंसा करते हुए अमरीका को हराने के लिए अफ़ग़ान जनता को मुबारकबाद दी है।
तालिबान नेता मुल्लाह अब्दुल ग़नी बरादर से टेलीफ़ोन पर बातचीत में हमास के नेता इस्माइल हनिया ने उन्हें मुबारकबाद दी।
हनिया का कहना थाः अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हार पर हम अफ़ग़ानिस्तान की मुस्लिम जनता को मुबारकबाद देते हैं, और हम तालिबान और उसके साहसी नेतृत्व को भी मुबारकबाद देते हैं, पिछले 20 वर्षों से जारी उनका संघर्ष जीत के साथ समाप्त हो गया।
उन्होंने आगे कहाः हमास एकता, स्थिरता और समृद्धि प्राप्त करने में अफ़ग़ान जनता और उसके नेतृत्व की सफलता की कामना करता है। अमरीका और उसके सहयोगियों की हार से साबित हो गया कि लोगों के प्रतिरोध को, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण हमारे संघर्षरत फ़िलिस्तीनी लोग हैं, जीत हासिल होती ही है।
टेलीफ़ोन पर हुई इस बातचीत में तालिबान नेता ने मुबारकबाद और शुभ कामनाओं के लिए हमास के नेता का शुक्रिया अदा किया और पीड़ित फ़िलिस्तीनी जनता की सफलता की मनोकामना की।
मुल्लाह बराबदर ने क्षेत्रीय देशों से क़ब्ज़ा करने वाले ज़ायोनी शासन को फ़िलिस्तीनी सरज़मीन से बाहर निकलाने के लिए फ़िलिस्तीनियों की मदद की अपील की। msm