अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हार पर इस्राईल का मातम
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102830-अफ़ग़ानिस्तान_में_अमरीका_की_हार_पर_इस्राईल_का_मातम
अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हार और काबुल पर तालिबान के क़ब्ज़े से इस्राईल गहरी चिंता में है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १८, २०२१ ०८:५९ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हार पर इस्राईल का मातम

अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की हार और काबुल पर तालिबान के क़ब्ज़े से इस्राईल गहरी चिंता में है।

20 वर्षों तक जारी रहने वाली अमरीका के इतिहास की सबसे लम्बी लड़ाई में तालिबान के हाथों मिली हार पर ज़ायोनी अधिकारी खुलकर अपनी चिंता जता रहे हैं।

बुधवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली सेना में सैन्य अभियान विभाग के पूर्व प्रमुख यिस्राईल ज़ीफ़ का कहना है कि अमरीका की इस हार से निश्चित रूप से इस्राईल को नुक़सान पहुंचेगा।

ज़ीफ़ का कहना है कि इस्राईल को इस हार के परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए, क्योंकि इससे क्षेत्र में शक्ति के समीकरणों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है।

इस्राईल के पूर्व सीनियर सैन्य अधिकारी ने अफ़ग़ानिस्तान से अपने सैनिकों के निकालने के अमरीका के फ़ैसले पर आश्चर्य जताते हुए कहाः वास्तव में यह विश्व में अमरीकी रणनीति का पतन है।

इससे पहले इस्राईल के ख़ुफ़िया मामलों के पूर्व प्रमुख आमूस यदलिन ने अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी को अपमानजनक फ़रार क़रार दिया था और कहा था कि हमें भी अब अमरीका पर भरोसा नहीं रहा है और हमें उनसे अपनी रक्षा की आशा नहीं करनी चाहिए। msm