दो हज़ार से अधिक अमरीकी बक्तरबंद गाड़ियां लगीं तालेबान के हाथ
https://parstoday.ir/hi/news/world-i102904-दो_हज़ार_से_अधिक_अमरीकी_बक्तरबंद_गाड़ियां_लगीं_तालेबान_के_हाथ
रोएटर्ज़ के अनुसार इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि दो हज़ार से अधिक अमरीकी बक्तरबंद गाड़ियां इस समय तालेबान के हाथों में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २०, २०२१ ११:५९ Asia/Kolkata
  • दो हज़ार से अधिक अमरीकी बक्तरबंद गाड़ियां लगीं तालेबान के हाथ

रोएटर्ज़ के अनुसार इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि दो हज़ार से अधिक अमरीकी बक्तरबंद गाड़ियां इस समय तालेबान के हाथों में हैं।

अफ़ग़ानिस्तान से अमरीकी सैनिकों की वापसी के बाद तालेबान को अमरीका की 2 हज़ार से अधिक बक्तरबंद गाड़ियां मिली हैं।  एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इन दो हज़ार बक्तरबंद गाड़ियों के अतिरिक्त तालेबान को 40 हैलिकाप्टर भी मिल हैं जिनमें ब्लैक हाॅक और स्किन ईगल भी शामिल हैं।

इसी बीच व्हाइट हाउस ने स्वीकार किया है कि अमरीकी सैनिकों की अफ़ग़ानिस्तान से वापसी के बाद तालिबान ने बड़ी मात्रा में अमरीकी हथियारों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।  अमरीकी राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने स्वीकार किया है कि काफ़ी संख्या में अमरीकी हथियार, अब तालिबान के हाथों में हैं।  उन्होंने यह भी बताया कि इनमें वे हथियार भी शामिल हैं, जो अफ़ग़ान सेना के लिए थे।

व्हाइट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए सुलिवन ने कहा था कि इस बारे में हमारे पास स्पष्ट रूप से पूरी जानकारी नहीं है कि यह सभी हथियार कहां गए, लेकिन निश्चित रूप से इसका एक बहुत बड़ा हिस्सा तालिबान के हाथ लग चुका है।

दूसराी ओर तालेबान अब अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि को ठीक करने में लग गए हैं।  तालिबान के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने दुनिया को यह बताने का प्रयास किया कि तालिबान अब बदल चुके हैं और वे पहले वाले तालेबान नहीं है।  वे अब देश में शांति व सुरक्षा के साथ ही क्षेत्र में शांति और स्थिरता के भी इच्छुक हैं।