चीन और अफ़ग़ानिस्तान के बीच बढ़ा व्यापार
अफ़ग़ानिस्तान और चीन के बीच होने वाले व्यापार में बहुत अधिक वृद्धि हुई है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता गावफ़िंग ने कहा है कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ हमारा व्यापार बढ़ रहा है। उन्होंने गुरूवार को बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन और अफ़ग़ानिस्तान के बीच व्यापार में लगातार तेज़ी देखी जा रही है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अफ़ग़ानिस्तान के साथ व्यापार में 44 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने यह बात भी कही कि अफ़ग़ानिस्तान में जारी उथल-पुथल का दोनो देशों के बीच व्यापार पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।
दूसरी ओर तालेबान के एक प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया है कि तालेबान सभी देशों विशेषकर चीन के साथ मैत्रीपूर्ण संबन्धों का इच्छुक है। उन्होंने कहा कि हम चीन के साथ अपने आर्थिक रिश्तों को मज़बूत करेंगे। तालेबान के एक अन्य प्रवक्ता नई वरदक ने भी ट्वीट करके काबुल में तालेबान और चीन के राजदूत के बीच हुई भेंट की बात कही है।
जबसे तालेबान ने काबुल पर नियंत्रण किया है तबसे विदेशी नागरिक वहां से बहुत जल्दी निकल जाने की कोशिश कर रहे हैं किंतु काबुल में चीन का दूतावास अब भी खुला है जबकि कई देशों के दूतावास बंद हैं।
ज्ञात रहे कि अफ़ग़ानिस्तान के कई क्षेत्रों पर तालेबान के नियंत्रण के साथ ही अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच व्यापारिक लेनदेन एकदम से बढ़ गया है ओर तालिबान ने भारत के साथ व्यापार रोक दिया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए