पाकिस्तान ने हम पर जंग थोपी हैः अफ़ग़ानिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10327-पाकिस्तान_ने_हम_पर_जंग_थोपी_हैः_अफ़ग़ानिस्तान
अफ़ग़ान राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा है कि तालेबान के साथ बातचीत शुरु नहीं होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १०:२३ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान ने हम पर जंग थोपी हैः अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ान राष्ट्रपति कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा है कि तालेबान के साथ बातचीत शुरु नहीं होगी।

समाचार एजेंसी तस्नीम के अनुसार, अफ़ग़ान राष्ट्रपति के प्रवक्ता के सहायक दवाख़ान मीने पाल ने कहा कि उनके देश पर पाकिस्तान द्वारा जंग थोपी गयी है इसलिए अफ़ग़ान अपनी रक्षा करने पर मजबूर हैं। उन्होंने यह बात पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के विदेशी मामलों के सलाहकार सरताज अज़ीज़ के उस बयान की प्रतिक्रिया में कही जिसमें उन्होंने तालेबान के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही न किए जाने की बात कही थी।

अफ़ग़ानी अधिकारी ने कहा कि जबतक पाकिस्तान अपने वचन का पालन नहीं करता उस वक़्त तक तालेबान के साथ शांति वार्ता शुरु नहीं होगी।

अफ़ग़ान राष्ट्रपति कार्यालय के इस अधिकारी ने कहा कि शांति के लिए बातचीत का दरवाज़ा खुला है लेकिन शांति के विरोधियों के ख़िलाफ़ अफ़ग़ान सुरक्षा बल जंग करेंगे।

दवाख़ान मीने पाल ने कहा कि इस्लामाबाद ने अफ़ग़ानिस्तान, अमरीका, चीन और पाकिस्तान के प्रतिनिधियों की पांचवी बैठक के आयोजन का वचन दिया था किन्तु उसे पूरा नहीं किया। (MAQ/N)