विश्व समुदाय अफ़ग़ानिस्तान को अकेला न छोड़ेः पाकिस्तान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103342-विश्व_समुदाय_अफ़ग़ानिस्तान_को_अकेला_न_छोड़ेः_पाकिस्तान
पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने विश्व समुदाय से कहा है कि वह अफ़ग़ानिस्तान को इस समय अकेला न छोड़े।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०३, २०२१ ०३:३३ Asia/Kolkata
  • विश्व समुदाय अफ़ग़ानिस्तान को अकेला न छोड़ेः पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने विश्व समुदाय से कहा है कि वह अफ़ग़ानिस्तान को इस समय अकेला न छोड़े।

शाह महमूद क़ुरैशी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में अपनी डच समकक्षी के साथ भेंट में कहा कि वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान को अकेला छोड़ने के बहुत ही ख़तरनाक परिणाम निकलेंगे जिनसे कोई भी नहीं बच पाएगा।

पाकिस्तान के विदेशमंत्री ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के निकलने के बाद अब पूरी दुनिया की नज़रें इस पर लगी हुई हैं कि वहां पर बनने वाली सरकार कितनी व्यापक होगी।

विश्व समुदाय पहले से ही इस बात को स्पष्ट कर चुका है कि वह अफ़ग़ानिस्तान के सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार को ही मान्ता देगा।  शाह महमूद क़ुरैशी ने कहा कि विश्व को अफ़ग़ानिस्तान की मानवीय और आर्थिक स्थिति के बारे में सोचना चाहिए।

इस भेंटवार्ता में नीदरलैंड की विदेशमंत्री ने इस्लामाबाद में कहा कि मैं यहां पर इस संदेश को मज़बूत करने के लिए मौजूद हूं कि हम अफ़ग़ानिस्तान पर अपना ध्यान केन्द्रित रखेंगे।  उनका कहना था कि नीदरलैंड को अफ़ग़ानिस्तान की मानवीय आवश्यकताओं का पता है।उन्होंने बताया कि हम अफ़ग़ानिस्तान के लिए प्रतिवर्ष 5 से 6 करोड़ यूरो का प्रबंधन करते आए हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

नीदरलैंड की विदेशमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को यूरोपीय संघ के विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है जिमसें न केवल अफ़ग़ानिस्तान की वर्तमान स्थिति के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा बल्कि वहां की मानवीय आवश्यकताओं पर भी गौ़र किया जाएगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए