तालेबान के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैंः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i103406-तालेबान_के_साथ_सहयोग_करने_के_लिए_तैयार_हैंः_चीन
चीन का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान मेंं अपनी परियोजनाओं को लागू करने करने के लिए वह तालेबान के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep ०४, २०२१ १७:४२ Asia/Kolkata
  • तालेबान के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैंः चीन

चीन का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान मेंं अपनी परियोजनाओं को लागू करने करने के लिए वह तालेबान के साथ सहयोग करने के लिए तैयार है।

रोएटर्ज़ के अनुसार चीन की सरकार का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान में उसकी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए वहां की स्थिति का सामान्य होना ज़रूरी है।  जैसे ही अफ़ग़ानिस्तान में हालात सामान्य होते हैं, वैसे ही चीनी परियोजनाओं पर काम आरंभ कर दिया जाएगा।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार तालेबान ने चीन की महत्वकांक्षी योजना बीआरआई अर्थात "बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव" को लागू करने पर अपनी सहमति जताई है।  चीन की निगाहें अब अरबों डाॅलर की अपनी परियोजना बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव पर लगी हुई हैं।

इस परियोजना के माध्यम से सड़क, रेल और जलमार्गों के माध्यम से यूरोप, अफ्रीका और एशिया को जोड़ना चाहता है।  चीन की इस परियोजना के अन्तर्गत पहले रास्ते को चीन से आरंभ होकर रूस और ईरान होते हुए इराक़ जाना है।  इस काम के लिए अफ़ग़ानिस्तान की बहुत ज़रूरत है।

वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान, तालेबान के हाथों में है।  बीआरआई या बेल्ट एंड रोड इनीशिएटिव योजना की घोषणा चीन के राष्ट्रपति द्वारा सन 2013 में की गई थी।  इसको 1000 अरब डाॅलर की पूंजी से आरंभ किया जा चुका है।