पाकिस्तान में 11 तालेबान को मौत की सज़ा
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10342-पाकिस्तान_में_11_तालेबान_को_मौत_की_सज़ा
पाकिस्तानी तालेबान के 11 सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई गई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१६ १२:४९ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान में 11 तालेबान को मौत की सज़ा

पाकिस्तानी तालेबान के 11 सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई गई है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि देश की सैन्य अदालत ने पाकिस्तानी तालेबान के 11 सदस्यों को आतंकवादी अपराध के जुर्म में फांसी की सज़ा सुनायी है। पाकिस्तानी तालेबान के इन सदस्यों पर हत्या, आम नागरिकों का अपहरण, पुलिस और सैन्य बलों पर हमले तथा मदरसों की इमारतों व सांचारिक मूल रचनाओं का विध्वंस करने के आरोप लगे हैं।

इस रिपोर्ट के अनुसार, जून 2014 से पाकिस्तानी सेना तालेबान सहित दूसरे सशस्त्र गुटों के ख़िलाफ़ उत्तरी वज़ीरिस्तान के क़बायली क्षेत्रों में व्यापक कार्यवाही कर रही है।

16 दिसंबर 2014 को पेशावर में एक स्कूल पर तालेबान के आतंकवादी हमले के बाद, जिसमें 132 छात्रों सहित 141 लोग मारे गए थे, पाकिस्तान सरकार ने इस देश में फांसी की सज़ा पर रोक के आदेश को निरस्त किया। उस समय से अब तक 400 लोगों को फांसी दी जा चुकी हैं जिनमें दसियों लोग ऐसे थे जो इस देश में पिछले कई साल के दौरान अनेक आतंकवादी हमलों में लिप्त थे। (MAQ/N)