तालेबान ने दी अमरीकियों को बाहर जाने की अनुमति
तालेबान ने अफ़ग़ानिस्तान में मौजूद दसियों अमरीकी नागरिकों को इस देश से बाहर जाने की अनुमति दे दी है।
रोएटर्ज़ के अनुसार एक अमरीकी अधिकारी ने बताया है कि तालेबान ने 200 विदेशी नागरिकों के अफ़ग़ानिस्तान से बाहर जाने की अनुमति दे दी है जिनमें अधिकांश अमरीकी नागरिक हैं।
इस अमरीकी अधिकारी के अनुसार इस बात की उम्मीद पाई जाती है कि अफ़ग़ानिस्तान से 200 विदेशी नागरिकों के बाहर जाने की प्रक्रिया आज गुरूवार से आरंभ हो जाएगी।
इससे पहले अमरीकी विदेशमंत्री एंटोनी ब्लिंकन कह चुके हैं कि अफ़ग़ानिस्तान में अब भी लगभग 100 अमरीकी नागरिक मौजूद हैं जिनको वहां से बाहर निकाले जाने की कोशिशें जारी हैं। अमरीका पहले अपने सारे नागरिकों को अफ़ग़ानिस्तान से निकालने के बाद अपने घटकों और अमरीका के लिए काम करने वाले अफ़ग़ानियों को वहां से निकालने की कोशिश कर रहा है।
बताया जा रहा है कि अमरीकी नागरिकों को अफ़ग़ानिस्तान से निकालने के लिए वहां के अधिकारियों पर अमरीका के विशेष दूत ज़लमेई ख़लीलज़ाद का बहुत दबाव है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए