उत्तरी कोरिया के मिसाइल परीक्षण से जापान परेशान
जापान के प्रधानमंत्री ने कहा है कि पियुंगयांग की ओर से नया मिसाइल परीक्षण, क्षेत्र की शांति के लिए गंभीर ख़तरा है।
मेहर समाचार एजेन्सी के अनुसार यूशीहिदे सूगा ने इस परीक्षण के बाद एक आपात बैठक बुलाई।
इस बैठक में जापान के प्रधानामंत्री ने कहा कि उत्तरी कोरिया की ओर से किया गया परीक्षण, संयुक्त राष्ट्रसंघ की सुरक्षा परिषद की ओर से लिए गए फैसलों का हनन करता है। संचार माध्यमों में बुधवार को बताया गया कि इस बात की प्रबल संभावना पाई जाती है कि उत्तरी कोरिया ने बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है।
इस समाचार के आने के कुछ ही देश के बाद दक्षिणी कोरिया की सेना की ओर से दावा किया गया कि उत्तरी कोरिया ने जापान सागर की ओर दो बैलेस्टिक मिसाइल दागे़ हैं। यही कारण है कि जापान के प्रधानमंत्री ने आदेश जारी किया है कि इस विषय की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया।
ज्ञात रहे कि मरीका के साथ परमाणु वार्ता विफल रहने के बाद उत्तर कोरिया अपनी सैन्य शक्ति का विस्तार जारी रखे हुए हैं। सोमवार को उत्तर कोरिया की केन्द्रीय न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि शनिवार और रविवार को दो मिसाइलों को लॉन्च किया गया, इन दोनों ही मिसाइलों ने 1500 किलोमीटर दूर अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक भेदा था।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए