पाकिस्तान में ज़ोरदार भूंकप, कम से कम 20 लोगों की मौत
दक्षिणी पाकिस्तान में आज सुबह 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के तेज़ झटकों ने उस वक़्त तबाही मचा दी, जब अधिकांश लोग सो रहे थे।
पाकिस्तान के आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक़, भूकंप से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं क़रीब 150 लोगों के घायल होने की भी ख़बर है।
मरने वालों में ज़्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
बलोचिस्तान का हरनई ज़िला भूकंप का मुख्य केन्द्र था, लेकिन इसकी तीव्रता काफ़ी तेज़ थी, जिससे आसपास के कई ज़िलों में नुक़सान की ख़बरें सामने आ रही हैं।
समाचार एजेंसी रॉयटर्ज़ के मुताबिक़, भूंकप से मरने वालों की संख्या 20 है, जिसमें वृद्धि की आशंका भी जताई जा रही है।
पाकिस्तान के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप के झटके गुरुवार तड़के 3 बजकर 30 मिनट पर महसूस किए गए।
लोगों की मदद और बचाव कार्य के लिए क्वेटा से भारी मशीनरी रवाना कर दी गई है। फ़िलहाल घायल लोगों का हरनई के अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
हरनई के डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि भूकंप से कई घरों को नुक़सान पहुंचा है, जिससे सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। msm