अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीकी हमले की 21वीं बरसी
तालेबान ने कहा है कि अमरीका ने हमारे देश पर हमला करके केवल आम लोगों की हत्याएं की हैं।
अफ़ग़ानिस्तान पर अमरीका के हमले की बरसी के अवसर पर तालेबान ने कहा है कि इस हमले से अफ़ग़ानिस्तान के हज़ारों आम लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि हमलों के दौरान बहुत बड़ी संख्या में आम लोग घायल हुए और लाखों लोग बेघर हो गए।
तालेबान के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की 20 वर्षों की अवैध उपस्थिति की उपलब्धि केवल विनाश और जनसंहार रही। तालेबान के बयान में कहा गया है कि दो दशकों तक अमरीका ने हमारे देश में केवल विनाश का काम किया।
याद रहे कि ग्यारह सितंबर 2001 की घटना को बहाना बनाकर अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर चढ़ाई कर दी थी। इस हमले के पीछे अमरीका का यह तर्क था कि ग्यारह सितंबर की घटना की योजना अलक़ाएदा ने अफ़ग़ानिस्तान में बनाई थी इसलिए उसे दंडित किया जाना चाहिए।
7 अक्तूबर सन 2001 को अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करके बहुत बड़ी संख्या में इंसानी जानें लेने और दो ट्रिलयन डाॅलर से अधिक ख़र्च करने के बाद अमरीका को बहुत ही लज्जाजनक स्थिति में अफ़ग़ानिस्तान से भागना पड़ा।
विश्व की सबसे बड़ी शक्ति कहे जाने वाले अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान के भीतर 20 वर्ष गुज़ारे और इस दौरान वहां पर विनाश के अलावा कोई भी काम नहीं किया अंततः 31 अगस्त 2021 को बहुत ही ज़िल्लत के साथ अमरीका को अफ़ग़ानिस्तान से भागना पड़ा।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए