अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी टकराई, कई घायल
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104528-अमेरिका_की_परमाणु_पनडुब्बी_टकराई_कई_घायल
अमेरिकी सेना ने घोषणा की है कि दक्षिणी चीन सागर में उसकी परमाणु पनडुब्बी अज्ञात चीज़ से टकराई गयी।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct ०८, २०२१ १०:४७ Asia/Kolkata
  • अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी टकराई, कई घायल

अमेरिकी सेना ने घोषणा की है कि दक्षिणी चीन सागर में उसकी परमाणु पनडुब्बी अज्ञात चीज़ से टकराई गयी।

प्रशांत महासागर में अमेरिकी सेना ने अपनी विज्ञप्ति में घोषणा की है कि उसकी एक परमाणु पनडुब्बी प्रशांत महासागर के मुक्त जलक्षेत्रों में चल रही थी कि एक अनजान चीज़ से टकराई गयी। पश्चिमी संचार माध्यमों ने भी अमेरिका की एक परमाणु पनडुब्बी के दक्षिणी चीन सागर में अज्ञात चीज़ से टकरा जाने की सूचना दी है।

डेली मेल के अनुसार अमेरिकी सेना ने बताया है कि इस घटना में 11 नौसैनिक घायल हो गये हैं और परमाणु पनडुब्बी U.S.S कनेक्टिकट को नुकसान नहीं पहुंचा है। इस रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह घटना कहां हुई परंतु अमेरिकी सेना ने बताया है कि यह घटना दक्षिणी चीन सागर में घटी है।

रिपोर्ट के अनुसार इस बात की समीक्षा की जा रही है कि अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी को कितना नुकसान पहुंचा है और अमेरिकी नौसेना ने इस संबंध में किसी भी देश से सहायता नहीं मांगी। डेली मेल के अनुसार यह घटना उस समय घटी है जब वाशिंग्टन ने ताइवान द्वीप के निकट चीन की सैन्य गतिविधियों के प्रति चिंता जताई है।

ज्ञात रहे कि बीजींग ताइवान को चीन का भाग समझता है और अमेरिका द्वारा ताइवान को हथियार बेचे जाने और उसकी सैन्य गतिविधियों को चीन की संप्रभुता और एकल चीन के खिलाफ समझता है। इन सबके बावजूद अमेरिका ताइवान स्ट्रैट में अपने सैनिकों को भेजकर और सैनिक सहायता करके व्यवहारिक रूप से ताइवान का समर्थन कर रहा है और चीन ने बारमबार इस पर विरोध जताया है।

रोचक बात है कि अमेरिका सहित संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्य देश ताइवान को एक स्वतंत्र देश के रूप में मान्यता नहीं देते हैं। समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जरनल ने गुरूवार को लिखा था कि अमेरिकी सैनिकों ने पिछले एक साल के दौरान गुप्त रूप से ताइवान के सैनिकों को सैन्य प्रशिक्षण दिया है। MM  

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए