यूनान से जंग के लिए तैयार हैं” तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/world-i104598-यूनान_से_जंग_के_लिए_तैयार_हैं_तुर्की
तुर्की के विदेशमंत्री ने यूनान की आलोचना करते हुए कहा है कि अंकारा भूमध्य सागर के पूर्व में यूनान से संभावित युद्ध के लिए तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०९, २०२१ २२:३७ Asia/Kolkata
  • यूनान से जंग के लिए तैयार हैं” तुर्की

तुर्की के विदेशमंत्री ने यूनान की आलोचना करते हुए कहा है कि अंकारा भूमध्य सागर के पूर्व में यूनान से संभावित युद्ध के लिए तैयार है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार तुर्की और यूनान के मध्य तनाव के समय में तुर्की के विदेशमंत्री मौलूद चाऊश ओग़लू ने एक प्रेस कांफ्रेन्स में कहा है कि अंकारा यूनान से संभावित युद्ध के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यूनान विश्व समुदाय से हमेशा तुर्की की शिकायत करता है, मैं नहीं जानता कि इसका फायदा क्या है शायद उसकी नीति है।

उन्होंने आगे कहा कि तुर्की यूनान से जंग के लिए तैयार है। यह दो हफ्ते से कम की अवधि में दी जाने वाली चेतावनी है और यह चेतावनी ऐसी समय में दी जा रही है जब अंकारा ने अपने खोज व शोध करने वाले जहाज़ों को पूर्वी भूमध्य सागर भेजने का फैसला किया है।

जानकार हल्कों का मानना है कि तुर्की के विदेशमंत्री का बयान इस बात का सूचक है कि यूनान से उनके देश के संबंध काफी तनावपूर्ण हैं और मानवाधिकारों की रक्षा का दम भरने वाले देश दोनों पड़ोसी देशों के मध्य मतभेदों के समाधान में मदद करने के बजाये यूनान से रक्षा समझौते और यूनान में अपने युद्धक विमानों को तैनात कर रहे हैं। 

नोटः यह व्यक्तिगत विचार हैं, पार्सटूडे का इनसे सहमत होना ज़रूरी नहीं है। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए