ताइवान के मुद्दे पर उत्तरी कोरिया आया चीन के समर्थन में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105120-ताइवान_के_मुद्दे_पर_उत्तरी_कोरिया_आया_चीन_के_समर्थन_में
उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि ताइवान में अमरीका की उपस्थिति, क्षेत्र में तनाव का कारण बन रही है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २४, २०२१ १७:१८ Asia/Kolkata
  • ताइवान के मुद्दे पर उत्तरी कोरिया आया चीन के समर्थन में

उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि ताइवान में अमरीका की उपस्थिति, क्षेत्र में तनाव का कारण बन रही है।

तसनीम समाचार एजेन्सी के अनुसार पाक मियुंगहू ने अमरीका द्वारा ताइवान के समर्थन की कड़ी आलोचना की है।

उन्होंने कहा है कि क्षेत्र में अमरीका की बढ़ती सैन्य उपस्थिति, उत्तरी कोरिया के लिए व्यवहारिक रूप में एक गंभीर ख़तरा है।  उत्तरी कोरिया के विदेश उपमंत्री ने कहा है कि ताइवान के मामलों में अमरीका के हस्तक्षेप को उनका देश, चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के रूप में देखता है।  उनका कहना था कि इस प्रकार के हस्तक्षेप से स्थिति अधिक तनावपूर्ण हो सकती है।

उत्तरी कोरिया की ओर से यह बयान, अमरीकी राष्ट्रपति के उस संबोधन के बाद आया है जिसमें उन्होंने ताइवान पर चीन की ओर से हमले की स्थिति में अमरीकी समर्थन की बात कही थी। जानकारों का कहना है कि ताइवान की आर्थिक और सैन्य सहायता अमरीका, एक प्रकार से उसे चीन के विरुद्ध उकसा रहा है।

अमरीका की इस हरकत पर चीन कई बार वाशिग्टन को चेतावनी दे चुका है।  चीन ने बहुत ही स्पष्ट अंदाज़ में कहा है कि ताइवान उसका अटूट हिस्सा है और वह ताइवान के मामले में किसी भी विदेशी हस्तक्षेप को सहन नहीं करेगा।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए