रूस का नैटो से कोई संबंध नहीं हैः लावरोफ़
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105194-रूस_का_नैटो_से_कोई_संबंध_नहीं_हैः_लावरोफ़
रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि रूस का नैटो से कोई संबंध नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct २६, २०२१ १३:१० Asia/Kolkata
  • रूस का नैटो से कोई संबंध नहीं हैः लावरोफ़

रूस के विदेशमंत्री सरगेई लावरोफ़ ने कहा है कि रूस का नैटो से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने रूस और नैटो के संबंधों को बुरे संबंध की संज्ञा देते हुए कहा है कि वर्तमान समय में मॉस्को और नैटो के मध्य कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि नैटो रूस का दोस्त नहीं है और नैटो ने दोस्ती न रखने का फैसला किया है और उसने रूस और चीन को अपने लिए ख़तरा व चुनौती बताया है।

रूसी विदेशमंत्री ने कहा कि नैटो के महासचिव अब कह रहे हैं कि नैटो को पूरी दुनिया की सुरक्षा का ज़िम्मेदार होना चाहिये। रूस के उप विदेशमंत्री एलेक्ज़न्डर गोर्शकोफ़ ने भी शुक्रवार को कहा था कि मॉस्को के खिलाफ नैटो के सदस्य देशों के शत्रुतापूर्ण रवइये के दृष्टिगत नैटो के साथ संबंधों को सामान्य बनाना असंभव हो गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि नैटो और रूस के मध्य कोई सकारात्मक बिन्दु नहीं है जिसके बारे में बात की जाये। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए