चीन के हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल के परीक्षण से अमरीका टेंशन में
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105278-चीन_के_हाइपरसोनिक_परमाणु_मिसाइल_के_परीक्षण_से_अमरीका_टेंशन_में
अमेरिकी सेना के ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ के चेयरमैन मार्क मिली ने कहा कि चीन द्वारा अंतरिक्ष में हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, तकनीक के हिसाब से यह बहुत ही महत्‍वपूर्ण घटना है। 
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Oct २८, २०२१ २०:५६ Asia/Kolkata
  • चीन के हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल के परीक्षण से अमरीका टेंशन में

अमेरिकी सेना के ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ के चेयरमैन मार्क मिली ने कहा कि चीन द्वारा अंतरिक्ष में हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, तकनीक के हिसाब से यह बहुत ही महत्‍वपूर्ण घटना है। 

चीन के अंतरिक्ष से हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल के दाग़ने से अमेरिका की परेशानियां बढ गई हैं।

अमेरिकी सेना के ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ के चेयरमैन मार्क मिली ने कहा कि चीन का यह मिसाइल परीक्षण तकनीक के हिसाब से  बहुत ही महत्‍वपूर्ण घटना है।  मार्क मिली कहते हैं कि इन सबपर हमारी नज़र बनी हुई है। मार्क मिली ने माना कि अंतरिक्ष में चक्‍कर लगाकर परमाणु बम गिराने वाली चीन की इस मिसाइल से अमेरिका की रक्षा करना बहुत कठिन होगा।

उन्होंने कहा कि जो हम देख रहे हैं वह बहुत ही महत्‍वपूर्ण घटना है अर्थात हाइपरसोनिक हथियार प्रणाली का परीक्षण। हमारे लिए यह बहुत ही चिंताजनक है।  इससे पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने चीन के इस परीक्षण की पुष्टि करने से इनकार कर दिया था।

उससे पहले बताया गया था कि अंतरिक्ष से तबाही मचाने वाली हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण चीन ने दो बार किया है।  चीन ने माना है कि उसने एक परीक्षण किया है लेकिन उसका दावा है कि यह एक शांतिपूर्ण' सिविलियन स्‍पेसक्राफ्ट है।

खुफिया सूत्रों के अनुसार चीन की यह महाविनाशक मिसाइल, परमाणु बम गिराने में भी सक्षम है। यही नहीं यह मिसाइल धरती पर मौजूद किसी एयर डिफेंस सिस्‍टम को धोखा देने में भी सक्षम है। इस तरह चीनी मिसाइल को किसी भी तरीके से रोका नहीं जा सकता है। अभी यह क्षमता अमेरिका जैसी सुपरपावर के पास भी नहीं है।