आज़रबाइजान गणराज्य ने इस्राईल से मिसाइल ख़रीदा
आज़रबाइजान गणराज्य ने हवा से हवा में मार करने वाले मिसाइल जायोनी शासन से खरीदा।
समाचार एजेन्सी तसनीम की रिपोर्ट के अनुसार आज़रबाइजान गणराज्य की वायुसेना ने जायोनी शासन से हवा से हवा में मारे करने वाले कुछ 5-PYTHON मिसाइलों को खरीदा है जिन्हें युद्धक विमान मिग 29 पर लगाया जा सकता है।
अमेरिकी संचार माध्यमों के अनुसार इन मिसाइलों को इस्राईली कंपनी RAFAEL Advanced Defense Systems Ltd से खरीदा गया है और एक मिसाइल की कीमत तीन लाख डॉलर है और इसकी गति ध्वनि से चार गुना अधिक है।
रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि आज़रबाइजान गणराज्य ने इस्राईल से कितने मिसाइलों को खरीदा है।
ज्ञात रहे कि आज़रबाइजान गणराज्य इस्राईली हथियारों का बड़ा खरीदार है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!