अमरीका को सैन्य अड्डे बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगीः पाकिस्तान
पाकिस्तान ने इस विषय को स्पष्ट किया है कि अमरीका को देश के भीतर सैन्य अड्डे बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता आसिम इफ़्तेख़ार अहमद ने इस्लामाबाद में अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश के भीतर अमरीका का कोई भी सैन्य अड्डा नहीं है और न ही इस बारे में किसी प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पाकिस्तान और अमरीका के बीच सन 2001 से एयरलाइन्स कम्यूनिकेशन का एक ढांचा मौजूद है किंतु इस बारे में कोई भी नया समझौता नहीं किया गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा कि यह समझौता जिन परिस्थितियों में किया गया था वे अब पूरी तरह से बदल चुकी हैं।
इफ़्तेख़ार अहमद का कहना था कि अब तो अफ़ग़ानिस्तान की स्थिति भी बहुत बदल चुकी है।
याद रहे कि वर्तमान समय में अमरीका और पाकिस्तान के संबन्ध अच्छे नहीं हैं। इन संबन्धों का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि जो बाइडेन ने अमरीकी सत्ता संभालने के बाद से अब तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री से कोई भी संपर्क नहीं किया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए