तुर्क राष्ट्रपति, यूरोप अपने रास्ते और हम अपने रास्ते
https://parstoday.ir/hi/news/world-i10564-तुर्क_राष्ट्रपति_यूरोप_अपने_रास्ते_और_हम_अपने_रास्ते
तुर्क राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान ने यूरोप को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‎अंकारा अपने आतंकवाद विरोधी क़ानूनों में कोई बदलाव नहीं करेगा। ‎
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०६, २०१६ १९:५७ Asia/Kolkata
  • तुर्क राष्ट्रपति, यूरोप अपने रास्ते और हम अपने रास्ते

तुर्क राष्ट्रपति रजब तैय्यब अर्दोगान ने यूरोप को चेतावनी देते हुए कहा है कि ‎अंकारा अपने आतंकवाद विरोधी क़ानूनों में कोई बदलाव नहीं करेगा। ‎

अर्दोगान ने एक टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, यूरोप कहता है कि अपने ‎नागरिकों के यूरोप के लिए वीज़ा आज़ाद होने के बदले हम आतंकववाद विरोधी ‎क़ानूनों में बदलाव करें। लेकिन मैं माफ़ी चाहता हूं, आप अपने रास्ते जाएं और ‎हमें अपने रास्ते पर आगे बढ़ने दें। ‎ 

अर्दोगान का यह बयान तुर्की के प्रधान मंत्री अहमद दाऊद ओग़लू के इस्तीफ़े के ‎एक दिन बाद आया है, जिन्होंने यूरोप के साथ यह समझौता किया था। ‎

इस समझौते के मुताबिक़, तुर्की को यूरोप की ओर से तय किए जाने वाले 72 ‎मापदंडों में से अगले महीने के अंत तक 5 अन्य मानकों को पूरा करना होगा। ‎इन मानकों में आतंकवाद विरोधी क़ानून में परिवर्तन और निजी जानकारी की ‎हिफ़ाज़त करना है। msm ‎