अमरीका ने मानवाधिकारों का खुलकर हनन किया अफ़ग़ानिस्तान मेंः चीन
चीन का कहना है कि अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान में जिस प्रकार से मानवाधिकारों का हनन किया है वह इस देश के लिए कलंक का टीका है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग विनबीन ने एक संवाददाता सम्मेलन में अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की 20 वर्ष की अवैध उपस्थिति का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में अमरीका की अवैध उपस्थिति के दौरान 8 लाख से अधिक लोग मारे गए। वांग बीन के अनुसार खेद की बात है कि 8 लाख लोगों में कम से कम 3 लाख 35 हज़ार आम नागरिक मारे गए।
उनका कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान में लाखों लोगों की हत्या की ज़िम्मेदारी अमरीका पर आती है और उसको इसके बारे में जवाब देना होगा।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग विनबीन ने इसी के साथ यह भी कहा कि अमरीका, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करके दूसरे ढंग से मानवाधिकारों का हनन कर रहा है।
याद रहे कि आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष के बहाने अमरीका ने अपने घटकों के साथ सन 2001 में अफ़ग़ानिस्तान पर हमला करके वहां पर अपनी सैन्य उपस्थिति का आरंभ किया जो बीस वर्षों तक जारी रहा।
इन 20 वर्षों के दौरान अफ़ग़ानिस्तान का मूलभूत ढांचा पूरी तरह से नष्ट हो गया, वहां की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई, वहां पर मादक पदार्थों की तस्करी में वृद्धि हुई और पूरे देश में अंशाति फैल गई जो अब भी जारी है। चीन का कहना है कि इन परिस्थितियों का ज़िम्मेदारी अमरीका पर आती है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए