यूएई के विदेशमंत्री की सीरिया यात्रा से अमरीका हुआ क्रोधित
संयुक्त अरब इमारात के विदेश मंत्री की सीरिया यात्रा से अमरीका बहुत नाराज़ है।
अमरीका के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने यूएई के विदेशमंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद की सीरिया की यात्रा के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए इसे ग़लत बताया है।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री की मुलाक़ात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नेड प्राइस ने कहा कि इस भेंटवार्ता से जो संदेश गया है उसको लेकर अमरीका चिंतित है।
अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जैसाकि पहले ही एलान किया जा चुका है कि बश्शार असद के साथ संबन्ध सामान्य करने का अमरीकी सरकार समर्थन हीं करेगी।
याद रहे कि यूएई के विदेशमंत्री ने 10 वर्षों के बाद पहली बार मंगलवार को सीरिया का दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद के साथ मुलाक़ात की।
संयुक्त अरब इमारात के विदेशमंत्री शेख अब्दुल्लाह बिन ज़ाएद अपनी इस यात्रा से कई महीने पहले सीरिया को वापस अरब संघ में लाने की बात कह चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है।
सीरिया संकट आरंभ होने के बाद सन 2011 में संयुक्त अरब इमारात ने दमिश्क़ में अपना दूतावास बंद कर दिया था। बाद में सन 2018 को सीरिया में यूएई का दूतावास खोल गया था किंतु यूएई के विदेशमंत्री ने 10 वर्षों में पहली बार कल मंगलवार को सीरिया की यात्रा की है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए