अफ़ग़ानिस्तार में एक व्यापक सरकार का गठन होना चाहिए
https://parstoday.ir/hi/news/world-i105824-अफ़ग़ानिस्तार_में_एक_व्यापक_सरकार_का_गठन_होना_चाहिए
अफ़ग़ानिस्तान के बारे में भारत में होने वाली बैठक में भाग लेने वालों ने इस देश में व्यापक सरकार के गठन पर सहमति जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १०, २०२१ २०:३५ Asia/Kolkata
  • अफ़ग़ानिस्तार में एक व्यापक सरकार का गठन होना चाहिए

अफ़ग़ानिस्तान के बारे में भारत में होने वाली बैठक में भाग लेने वालों ने इस देश में व्यापक सरकार के गठन पर सहमति जताई है।

भारत की राजधानी नई दिल्ली में अफ़ग़ानिस्तान के संबन्ध में इस देश के पड़ोसी देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक में यह तय पाया है कि अफ़ग़ानिस्तान में एक व्यापक सरकार का गठन किया जाए।

बुधवार को होने वाली इस बैठक में भारत, ईरान, रूस, ताजिकिस्तान, उज़्बेकिस्तान, तुर्कमनिस्तान, क़िरक़ीज़िस्तान और क़ज़ाक़िस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने भाग लिया।

आज की बैठक में भाग लेने वालों ने अफ़ग़ानिस्तान विशेषकर क्षेत्र के हालिया परिवर्तनों पर विचार-विमर्श किया।  भाग लेने वाले देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता की सुरक्षा पर बल देने के साथ ही साथ इस देश के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप न किये जाने की बात कही।  उनका यह भी कहना था कि अफ़ग़ानिस्तान की भूमि को आतंकवाद के प्रशिक्षण और हमलों के लिए प्रयोग न किया जाए।

भारत में होने वाली इस बैठक में चीन और पाकिस्तान ने भाग नहीं लिया और तालेबान को इसमें भाग लेने का निमंत्रण नहीं दिया गया था।

याद रहे कि तालेबान ने 15 अगस्त 2021 को अफ़ग़ानिस्तान पर अपने नियंत्रण का दावा किया था और उसके बाद एक अंतरिक सरकार का गठन किया था।  हालांकि तालेबान की अंतरिम सरकार को अभी तक किसी भी देश ने मान्यता नहीं दी है।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए