बाइडन का काम तमाम, नये राष्ट्रपति की तलाश में अमरीका...वीडियो रिपोर्ट
सर्वेक्षण कहते हैं कि उनका हनीमून ख़त्म हो गया है और डेमोक्रेट्स अगले चुनाव के लिए नये विकल्प की तैयारी कर रहे हैं।
अलबत्ता वही सर्वेक्षण कह रहे हैं कि उनकी उप राष्ट्रपति की लोकप्रियता की स्थिति उनसे बेहतर नहीं है और लगातार घटती जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी के प्रसिद्ध सीनेटर लेंडसी ग्राहम जिनकी दोस्ती बाइडन से बहुत गहरी है, भी दूसरों की तरह अफ़ग़ानिस्तान से अमरीका के निकलने के तरीक़े पर नाराज़ हैं और उन्होंने बाइडन की विदेश नीति को कार्टर की विदेश नीति से भी कमज़ोर क़रार दिया।
लेकिन मामला यहीं पर ख़त्म नहीं होता, परमाणु समझौते में अमरीका की वापसी के विरोधियों और समर्थकों की आवाज़ भी सुनाई दे रही है जबकि डेमोक्रेट्स को कांग्रेस के हाथ से निकल जाने की चिंता है।
अमरीकी विश्वविद्यालय की प्रोफ़ेसर और शोधकर्ता टेरेन फ़ेवेक का कहना है कि दुनिया के हर देश को यह हक़ है कि वह अमरीकी साम्राज्यवाद के मुक़ाबले में ख़ुद की रक्षा करे, इसमें ईरान भी शामिल है, अगर अमरीका नहीं चाहता कि ईरान अपनी परमाणु तकनीक को पूरा करे तो उसे चाहिए कि वह ईरान को संतोषजनक विश्वास दिलाए और इस देश के लिए कोई ख़तरा पैदा न करे।
अमरीका के आधारभूत ढांचे की रक्षा के लिए बाइडेन की ओर से पेश किए सुझाव का दोनों पार्टियों ने समर्थन किया जिसने उम्मीद की किरण जगा दी है, सीएनएन के अनुसार अर्थव्यवस्था में हरकत, 30 साल में इतनी ज़्यादा मंहगाई पर लगाम लग सकता है अगर कोरोना इजाज़त देता है।
वास्तव में पिछले एक सप्ताह के दौरान 24 घंटे में औसतन 1 हज़ार से अधिक लोगों की मौत ने बाइडन की चिंता बढ़ा दी है, इसका ज़िम्मेदार उन लोगों को क़रार दिया जा रहा है जो किसी भी वजह से वैक्सीन नहीं ले रहे हैं। (AK)