इस साल के आख़िर तक इराक़ से भी निकल जाएगा अमरीका
अमरीकी रक्षा मंत्री ने अपने इराक़ी समकक्ष के साथ मुलाक़ात में इस बात को दोहराया है कि 2021 के आख़िर तक इराक़ से सभी अमरीकी सैनिक बाहर निकल जायेंगे।
अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को इराक़ी रक्षा मंत्री अनाद सादून के साथ मुलाक़ात में दावा किया कि जुलाई में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के मुताबिक़, वाशिंगटन अपने वादे पर अटल है।
उन्होंने कहा कि वाशिंगटन ने वादा किया था कि 2021 के आख़िर तक इराक़ में मौजूद अमरीकी सैनिक वहां से निकल जायेंगे, या ग्राउंड पर उनकी कोई सक्रियता नहीं होगी।
लॉयड ने यह भी दावा किया कि 2021 के बाद अगर बग़दाद सरकार ने वाशिंगटन से मदद का आग्रह किया तो हम सिर्फ़ इराक़ी सेना की मदद या सैनिकों के प्रशिक्षण के लिए यहां मौजूद रहेंगे।
ग़ौरतलब है कि इराक़ी संसद और जनता देश से सभी विदेशी सैनिकों को बाहर निकाले जाने की मांग करते रहे हैं। msm