तालेबान से फिर होगी अमरीका की वार्ता
अमरीका क़तर में अगले हफ़्ते तालेबान से बातचीत शुरू करने जा रहा है इसमें आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष और अफ़ग़ानिस्तान के मानवीय संकट के बारे में चर्चा हो सकती है।
एएफ़पी के अनुसार अमरीकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि 2 हफ़्ते तक चलने वाली बातचीत में अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व अफ़ग़ानिस्तान के मामलों के विशेष दूत टाम वेस्ट करेंगे।
प्रवक्ता ने कहा कि महत्वपूर्ण हितों के बारे में बात होनी है जिसमें दाइश और अलक़ायदा के ख़िलाफ़ कार्यवाही, मानवता प्रेमी सहायता, अफ़ग़ानिस्तान की ख़स्ताहाल इकानोमी और अमरीका के लिए काम करने वाले अफ़ग़ानों का सुरक्षित निष्कासन शामिल है।
टाम वेस्ट ने दो हफ़्ते पहले पाकिस्तान में तालेबान के प्रतिनिधियों से मुलाक़ात की थी जिन्होंने अमरीकी निष्कासन के बाद अगस्त में सत्ता हासिल की थी।
अमरीका और तालेबान के बीच क़तर की राजधानी दोहा में 9 और10 अकतूबर को पहली वार्ता हुई थी।
तालेबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर ख़ान मुत्तक़ी ने पिछले हफ़्ते अमरीकी कांग्रेस के नाम एक खुले ख़त में मांग की थी कि अमरीका की ओर से सील की गई अफ़ग़ानिस्तान की संपत्ति रिलीज़ की जाए।
अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान पर बीस साल तक क़ब्ज़ा किए रखा और अब जब वह इस देश से बाहर निकला है तो यह देश अनेक प्रकार के संकटों से घिरा हुआ है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए