रूसी सरकार का आदेश देश से चला जाए अमरीकी डिप्लोमैटिक स्टाफ़
रूस और अमरीका के अधिकारियों की अहम मुलाक़ात से एक दिन पहले दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बहुत बढ़ गया है और रूस ने अमरीकी कूटनयिकों को देश से बाहर निकलने का आदेश दे दिया है।
रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने मास्को में तीन साल से मौजूद अमरीकी डिप्लोमैटिक स्टाफ़ को 31 जनवरी तक देश से निकल जाने का आदेश दिया है।
पिछले हफ़्ते अमरीका में रूस के राजदूत ने ख़ुलासा किया था कि अमरीका ने अपने देश में मौजूद रूस के 27 कूटनयिकों और उनके परिवार को देश छोड़देने का आदेश दिया और वह सब 30 जनवरी तक अमरीका छोड़ देंगे।
रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़ाख़ारोवा ने कहा कि जिस तरह का क़दम उठाया जाएगा हम उसी तरह का जवाब भी देंगे।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को स्टाकहोम में आर्गनाइज़ेशन फ़ार सेक्युरिटी एंड को-आप्रेशन आन यूरोप की बैठक के अवसर पर अमरीकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोफ़ की मुलाक़ात तय है।
रूस की न्यूज़ एजेंसी के अनुसार नए अमरीकी क़ानून के हिसाब से देश से निकाले गए रूसी राजदूत तीन साल तक अमरीका में काम नहीं कर सकेंगे।
यूक्रेन के मसले को लेकर हालिया समय में अमरीका और रूस के बीच तनाव काफ़ी बढ़ गया है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए