जो बाइडेन हर लिहाज़ से कमज़ोर राष्ट्रपतिः न्यूयार्क पोस्ट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i106888-जो_बाइडेन_हर_लिहाज़_से_कमज़ोर_राष्ट्रपतिः_न्यूयार्क_पोस्ट
अमरीकी समाचारपत्र न्यूयार्क पोस्ट ने इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति को इतना कमज़ोर बताया है जो ईरान, चीन और रूस के मुक़ाबले में बहुत कमज़ोर सिद्ध हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec ०८, २०२१ १४:५० Asia/Kolkata
  • जो बाइडेन हर लिहाज़ से कमज़ोर राष्ट्रपतिः न्यूयार्क पोस्ट

अमरीकी समाचारपत्र न्यूयार्क पोस्ट ने इस देश के वर्तमान राष्ट्रपति को इतना कमज़ोर बताया है जो ईरान, चीन और रूस के मुक़ाबले में बहुत कमज़ोर सिद्ध हुए हैं।

न्यूयार्क पोस्ट ने माइकल गोरडन का एक लेख प्रकाशित किया है जिसमें उन्होंने जो बाइडने के 11 महीनों के काम की समीक्षा की है। 

अपने लेख में वे लिखते हैं कि इस दौरान बाइडेन बहुत अधिक कमज़ोर साबित हुए।  इस लेख में यूक्रेन और रूस तथा चीन एवं ताइवान के बीच उत्पन्न हुए वैश्विक तनाव का उल्लेख करते हुए माइकल गोरडन लिखते हैं कि बाइडेन इस मामले में बहुत ही कमज़ोर दिखाई दिए और वे कुछ नहीं कर पाए।

उनका लिखना है कि ईरान, रूस और चीन का मुक़ाबला करने में बाइडेन सक्षम नहीं हैं।  गोरडन के अनुसार वाइडेन, कांग्रेस में अपने दल को एकजुट रखने में भी नाकाम रहे हैं।  न्यूयार्क पोस्ट ने अफ़ग़ानिस्तान मुद्दे का उल्लेख करते हुए लिखा कि इस देश से अमरीकी सैनिकों की वापसी ने दिखा दिया कि बाइडेन अमरीका के दोस्तों और घटकों को अलग छोड़ रहे हैं।

माइकल गोरडेन लिखते हैं कि ईरान की अब इतनी हिम्मत बढ़ गई है कि ट्रम्प जिस समझौते से निकल गए थे उस बारे में अमरीकी वार्ताकारों से वह बात नहीं कर रहा है और वे बाइडेन को विशिष्टता देने के लिए विवश कर रहे हैं।

अंत में गोरडेन लिखते हैं कि यह सारी बातें सिद्ध करती हैं कि अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति हर लिहाज़ से कमज़ोर राष्ट्रपति हैं।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजि