यूक्रेन की रक्षा के लिए सेना नहीं भेजी जाएगीः बाइडेन
अमरीकी राष्ट्रपति ने यह बात साफ कर दी है कि यूक्रेन की रक्षा के लिए देश के सैनिकों को वहां नहीं भेजा जाएगा।
जो बाइडेन का कहना है कि यूक्रेन को लेकर वाशिग्टन तथा अमरीका के बीच तनाव के बावजूद हम अपने सैनिकों को रक्षा के लिए नहीं भेजेंगे।
इसी के साथ अमरीकी राष्ट्रपति ने रूसी राष्ट्रपति को संबोधित करते हुए कहा है कि अगर रूस, यूक्रेन पर हमला करता है तो उसको इसकी बहुत ही भारी क़ीमत चुकानी पड़ेगी। एसे में रूस को विनाशकारी आर्थिक परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।
बाइडेन का कहना था कि हालांकि नेटो के पूर्वी देशों को मज़बूत करने के उद्देश्य से अमरीका और नेटो वहां पर अधिक सैनिक भेज सकते हैं किंतु अमरीकी सैनिकों को यूक्रेन भेजने का मुद्दा कभी भी मेज़ पर नहीं था।
याद रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान अमरीका के नेतृत्व में यूरोपीय देश संचार माध्यमों में अज्ञात सूत्रों के हवाले से रूस पर यह आरोप लगाते आ रहे हैं कि वह यूक्रेन पर हमला करने वाला है।
रूस की ओर से कई बार कहा जा चुका है कि यूक्रेन से लगी रूसी सीमा पर सैनिकों की मौजूदगी एक सामान्य सी बात है किंतु अमरीका और उसके घटक, अब भी रूस और यूक्रेन की सीमा की स्थिति को अति संवेदनशील ही बताए जा रहे हैं।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए