ईरान की प्रतिरोधक क्षमता को पेंटागन ने भी स्वीकारा
अमरीका के रक्षामंत्रालय ने ईरान की प्रतिरोधक क्षमता को स्वीकार करते हुए कहा है कि पिछले कुछ वर्षों के दौरान ईरान के मिसाइल कार्यक्रम ने प्रगति की है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार जन कर्बी ने दावा किया है कि ईरान के प्रतिरोधक कार्यक्रम पर वह निकट से नज़र रखेंगे।
उन्होंने कहा कि हम बात के प्रति विश्वास पैदा करना चाहते हैं कि क्षेत्र में अपने हितों की रक्षा करने में हम सक्षम हैं। ईरान के प्रतिरोधक कार्यक्रम के बारे में इस अमरीकी अधिकारी का यह बयान एसे समय में सामने आया है जब अमरीका और ज़ायोनी शासन के पास एसे परमाणु शस्त्रागार हैं जिनका निरीक्षण कोई नहीं करता।
न्यूज़वीक ने विश्व में परमाणु वाॅरहेट्स की संख्या में बढ़ोत्तरी की ओर संकेत करते हुए अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अमरीका के पास 665 महाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल हैं। इसके अतिरिक्त वह शासन जिसके परमाणु वारहेड्स विश्व शांति के लिए गंभीर ख़तरा हैं वह अवैध ज़ायोनी शासन है।
इस्राईल की ओर से विश्व का ध्यान एसी हालत में हटा हुआ है कि वह इस समय संसार में सबसे बड़े सरकारी आतंकवाद की अगुवाई कर रहा है। इस शासन ने ईरान में विध्वंसक कार्यवाहियां करने के लिए 1.5 अरब डाॅलर का बजट विशेष कर रखा है। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए