अमरीका का अस्ली चेहरा सामने आ गयाः चीन
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमरीका अब दुनिया के लोगों को अधिक गुमराह नहीं कर सकता।
वांग वीन ने अमरीका में आयोजित होने वाली डेमोक्रेसी कांफ़्रेंस की आलोचना की।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन ने अमरीका के चेहरे पर पड़ी उस नक़ाब को हटा दिया जिसकी आड़ में वह स्वंय को लोकतंत्र का समर्थक बताता फिरता है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमरीका में आयोजित डेमोक्रेसी कांफ़्रेस को विश्व के कुछ ही लोगों ने इसका स्वागत किया जबकि उन वीडियोज़ को अधिक देखा गया जिनमें अमरीका के सैन्य हस्तक्षेप और जनसंहार को दिखाया गया। इससे पता चलता है कि स्वंय को लोकतांत्रिक दिखाने की अमरीकी चाल विफल हो गई।
अमरीका में अभी हाल ही में लोकतंत्र के बारे में एक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया था हालांकि अमरीका के भीतर बहुत से लोगों का यह कहना है कि उनके देश में लोकतंत्र कमज़ोर हो रहा है।
याद रहे कि अमरीका और उसके घटकों ने पश्चिमी लोकतंत्र स्थापित करने के उद्देश्य से 20 वर्षों तक अफ़ग़ानिस्तान का अतिक्रमण किया जिसके बाद उनको वहां से बहुत ही अपमानजक ढंग से भागना पड़ा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए