हत्याओं में लिप्त अमरीकी सैनिकों को दी जाए सज़ाः चीन
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107150-हत्याओं_में_लिप्त_अमरीकी_सैनिकों_को_दी_जाए_सज़ाः_चीन
चीन का कहना है कि अफ़ग़ानियों की हत्या में लिप्त अमरीकी सैनिकों को हर हाल में सज़ा दी जानी चाहिए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १५, २०२१ २२:१९ Asia/Kolkata
  • हत्याओं में लिप्त अमरीकी सैनिकों को दी जाए सज़ाः चीन

चीन का कहना है कि अफ़ग़ानियों की हत्या में लिप्त अमरीकी सैनिकों को हर हाल में सज़ा दी जानी चाहिए।

चाइना टुडे के अनुसार चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मांग की है कि वे अमरीकी सैनिक जिनके हाथ अफ़ग़ानिस्तान की जनता के ख़ून से रंगे हुए हैं उनको सज़ा ज़रूर मिलनी चाहिए।

वांग वीन ने अफ़ग़ानियों के हत्या में लिप्त अमरीकी सैनिकों को सज़ा न मिलने पर आधारित अमरीकी ख़बरो की निंदा करते हुए कहा कि काबुल में अमरीकी ड्रोन हमलों में अफ़ग़ानियों की हत्या करने वालों को सज़ा न दिये जाने के फैसले पर चुप नहीं बैठा जा सकता।

उनका कहना था कि सबसे बुरी बात यह है कि हत्या के आरोपी इन अमरीकी सैनिकों को सज़ा न देकर अमरीका, उनको अधिक दुस्साहसी बना रहा है।  चीन ने काबुल में हुए इस नरसंहार की जांच की भी मांग की है। 

उल्लेखनीय है कि वाशिंगटन पोस्ट ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया था कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने अपने उन सैनिकों के विरुद्ध किसी भी तरह की क़ानूनी कार्यवाही न करने का फैसला लिया है जो अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में 29 अक्तूबर को होने वाले ड्रोन हमले में शामिल थे।इस अमरीकी हमले में दस निर्दोष लोग मारे गए थे जिनमें अधिकांश बच्चे थे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए