अमरीकी मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र का पर्दाफाश
सीआईआर ने बताया है कि एक इस्लाम विरोधी गुट इस्राईली इंटेलिजेंस एजेन्सी के साथ सहयोग करके मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र रच रहा था।
काउन्सिल आन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स (सीएआईआर) ने बताया है कि अमरीका में इस्राईली इंटेलिजेंस एजेन्सी के साथ सहयोग करते हुए एक इस्लामी विरोधी गुट वहां की मस्जिदों और मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र काम कर रहा था।
सीएआईआर के अनुसार इस इस्लाम विरोधी गुट के प्रयासों को विफल बना दिया गया जो बड़े पैमान पर अमरीका में धार्मिक स्थलों और मुसलमानों के ख़िलाफ़ बहुत ही गोपनीय ढंग से सक्रिय था। अमरीका के सबसे बड़े इस्लामी संगठन सीएआईआर ने यह बताया था कि इस देश में सक्रिय मुसलमानों के बीच बहुत से लोग एसे भी हैं जो मुसलमानों की जासूसी करते हैं।
यह लोग वास्तव में एक गुट के सदस्य हैं जिनका मुखिया स्टीवेन एमरसन है। यह गुट इस्राईल की गुप्तचर सेवा के साथ निकट के संबन्ध रखता है।
अरबी भाषा के समाचारपत्र अलक़ुद्स अलअरबी ने लिखा है कि काउन्सिल आन अमेरिकन इस्लामिक रिलेशन्स की ओर से गुरूवार को इस बारे में कुछ और जानकारी उपबल्ध कराई जाएगी। बताया गया है कि इस गुट का संबन्ध इस्राईल के पूर्व प्रधानमंत्री नेतनयाहू के कार्यालय से भी है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए