अफ़ग़ानिस्तान के लिए फिर चिंतित हुए इमरान ख़ान
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अफ़ेग़ानिस्तान की वर्तमान हालत पर चिंता व्यक्त की है।
इमरान खान ने अफ़ग़ानिस्तान के वर्तमान मानवीय संकट के प्रति चेतावनी दी है।
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गुरूवार को मंत्रीमण्डल की बैठक में कहा कि अफ़ग़ानिस्तान में गहराते मानवीय संकट को रोकने के लिए प्रयास किये जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान संकट के प्रति विश्व समुदाय की निश्चेतता, इस देश की जनता के लिए बहुत हानिकारक सिद्ध होगी।
इमरान ख़ान का कहना था कि उनकी सरकार अफ़ग़ानिस्तान में उत्पन्न हुए मानवीय संकट को रोकने के लिए यथासंभव प्रयास करने के साथ ही उसकी सहायता भी कर रही है। उन्होंने विश्व के अन्य देशों का आह्वान किया कि वे भी तालेबान की अंतरिम सरकार के साथ सहयोग करें।
उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान रविवार को होने वाली ओआईसी के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेज़बानी करेगा। इस बैठक का मुख्य मुद्दा अफ़ग़ानिस्तान के परिवर्तनों विशेषकर वहां पर उत्पन्न हुई मानवीय स्थिति की समीक्षा करना है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए