रूस के विरुद्ध यूरोपीय संघ की द्वेषपूर्ण नीति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107188-रूस_के_विरुद्ध_यूरोपीय_संघ_की_द्वेषपूर्ण_नीति_जारी
यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों की बात कही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०२१ १९:०१ Asia/Kolkata
  • रूस के विरुद्ध यूरोपीय संघ की द्वेषपूर्ण नीति जारी

यूरोपीय संघ की विदेश नीति के प्रभारी ने रूस के विरुद्ध प्रतिबंधों की बात कही है।

रूस के विरुद्ध यूरोपीय संघ की द्वेषपूर्ण नीति को आगे बढ़ाते हुए इस संघ की विदेश नीति के प्रभारी जोसफ बोरेल ने कहा है कि यूरोपीय संघ ने रूस के विरुद्ध नए प्रतिबंध लगाने का फैसला कर लिया है।

ब्रसल्ज़ में यूरोपीय संघ की शिखर बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इन प्रतिबंधों पर आज की बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा।  इससे पहले यूरोपीय आयोग के प्रमुख Ursula von der Leyen ने यूक्रेन पर रूस के संभावित हमले के मुद्दे को गर्माते हुए माॅस्को के विरुद्ध प्रतिबंधों की धमकी दी थी।

पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान अमरीका सहित पश्चिमी देश, संचार माध्यमों के ज़रिए यह बात फैला रहे हैं कि रूस, यूक्रेन पर हमला करने जा रहा है।

याद रहे कि सन 2014 में पूर्वी यूरोप और रूस की सीमा तक नेटो के विस्तार को लेकर माॅस्को और पश्चिम विशेषकर अमरीका के साथ उसके संबन्ध बहुत ही तनावपूर्ण हो गये हैं। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए