अमेरिकी राष्ट्रपति जान एफ़ कैनेडी की हत्या के दस्तावेज़ प्रकाशित
अमेरिकी अधिकारियों ने इस देश के 35वें राष्ट्रपति की हत्या के कुछ दस्तावेज़ प्रकाशित किये हैं।
यूरो न्यूज़ के अनुसार अमेरिकी अधिकारियों ने बुधवार को इस देश के 35वें राष्ट्रपति जान एफ़ कैनेडी की हत्या के कुछ दस्तावेज़ों को प्रकाशित कर दिया है।
ज्ञात रहे कि 22 नवंबर 1963 को गोली मार जान एफ़ कैनेडी की हत्या कर दी गयी थी।
यद्यपि जान एफ़ कैनेडी की जिस दिन हत्या हुई थी उसी दिन ली हार्वी ऑज़वल्ड नाम के व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था परंतु ली हार्वी ऑज़वल्ड ने इस आरोप का खंडन किया और उसके बाद यह विचार ज़ोर पकड़ गया कि जान एफ़ कैनेडी की हत्या किसी षडयंत्र के तहत की गयी है।
जान एफ़ कैनेडी की हत्या के संबंध में जो 1491 दस्तावेज़ प्रकाशित किये गये हैं उन्हें अब तक अमेरिका के राष्ट्रीय आर्काइव में रखा गया था और उनमें इस हत्या के संबंध में बहुत विस्तार से बताया गया है। इसी प्रकार अभी भी सुरक्षा कारणों से हज़ारों दस्तावेज़ों को गोपनीय ढंग से रखा गया है।
वाइट हाउस पर दबाव है कि वह 2022 की समाप्ति से पहले शेष रह गये दस्तावेज़ों को प्रकाशित करने के संबंध में होने वाली समीक्षा व जांच को पूरा करे।
इन सबके बावजूद फ्लिप शनून नामक विशेषज्ञ ने एक लेख में लिखा है कि सुरक्षा कारणों से संभवतः जान एफ़ कैनेडी की हत्या से संबंधित कुछ दस्तावेज़ कभी भी प्रकाशित न हों।
अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 15 हज़ार गोपनीय दस्तावेज़ हैं और उनमें से बहुत से सीआईए या एफबीआई के पास हैं। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!