इराक़ में आई बाढ़, आठ की गई जान
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107204-इराक़_में_आई_बाढ़_आठ_की_गई_जान
इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में भीषण वर्षा के कारण बाढ़ आ गयी जिससे आठ व्यक्तियों की मौत हो गयी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १७, २०२१ १०:४१ Asia/Kolkata
  • इराक़ में आई बाढ़, आठ की गई जान

इराक़ के कुर्दिस्तान क्षेत्र में भीषण वर्षा के कारण बाढ़ आ गयी जिससे आठ व्यक्तियों की मौत हो गयी।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इराक के अरबील इलाक़े में भीषण वर्षा और तेज़ हवा के कारण बाढ़ आ गयी जिसकी वजह से आठ व्यक्तियों की जान चली गयी।

सूत्रों के अनुसार इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र में कल से वर्षा आरंभ हुई है जो अभी तक जारी है इस प्रकार से कि इराक के अरबील प्रांत के कई आवासीय क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी है।

अरबील प्रांत के गवर्नर ने इस संबंध में कहा है कि बाढ़ जा जाने के कारण आठ लोगों की जान चली गयी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।

इसी प्रकार अरबील के गवर्नर ने बताया है कि इस बाढ़ से लोगों को काफी माली नुकसान भी हुआ है। इसी प्रकार उन्होंने बताया है कि बाढ़ के कारण कुछ मकान ढह गये हैं और उन्होंने लोगों का आह्वान किया है कि वे राहत व बचाव कर्मियों के साथ सहयोग करें।

इराक के कुर्दिस्तान क्षेत्र के मौसम विभाग के एक अधिकारी फ़ाज़िल इब्राहीम ने बताया है कि यह वर्षा शनिवार दो बजे तक और तज़ हो सकती है। इसी प्रकार उन्होंने कहा है कि वर्षा का दूसरा दौर सोमवार से फिर से आरंभ होगा। MM

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए