क्या कोरोना अगले साल तक ख़त्म हो जाएगा? वीडियो रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107368-क्या_कोरोना_अगले_साल_तक_ख़त्म_हो_जाएगा_वीडियो_रिपोर्ट
अमरीका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के महादिशेक ने कोरोना महामारी के बारे में कहा है कि मुझे मालूम है कि लोग कोरोना से थक गए हैं, लेकिन यह वायरस अभी नहीं थका है। ...
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०२१ १५:४१ Asia/Kolkata

अमरीका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संगठन के महादिशेक ने कोरोना महामारी के बारे में कहा है कि मुझे मालूम है कि लोग कोरोना से थक गए हैं, लेकिन यह वायरस अभी नहीं थका है। ...

अमरीका और विश्व में कोरोना का ओमिक्रोन वेरिएंट तेज़ी से फैल रहा है, जिसकी रोक-थाम के लिए स्वास्थ्य प्रोटोकोल के पालन और धैर्य रखने की सिफ़ारिशें की जा रही हैं। वाशिंगटन में इमरजेंसी हालात की घोषणा कर दी गई है। अमरीकी सिनेट की बैठकों और सम्मेलनों में भाग लेने वाले कई सिनेटर कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। ...

व्हाइट हाउस के भरोसेमंद विशेषज्ञ डा. फ़ाउची का कहना है कि लोग यात्रा नहीं करें, लेकिन अगर यात्रा करनी भी पड़े तो विमान में भी पूरे सफ़र के दौरान मास्क लगाए रखें। संयुक्त राष्ट्र संघ में पत्रकार नेज़ार अब्दू का कहना है कि व्हाइट हाउस और मीडिया को पता है कि सर्दियों का कठिन मौसम शुरू होने जा रहा है...

ऐसी संभावना है कि अमरीका में प्रतिदिन मरीज़ों की संख्या 10 लाख तक पहुंच जाएगी। संयुक्त राष्ट्र संघ के कैलेंडर में आज के दिन को मानवता दिवस के तौर पर घोषित किया गया है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख का कहना है कि अगले साल तक कोरोना समाप्त हो जाएगा, अगर विश्व के लोग एकजुटता दिखाएं ... न्याय किया जाए और सभी देशों में वैक्सीन के वितरण में सही प्रक्रिया का पालन किया जाए।

अगर हालात इसी तरह से आगे बढ़ते रहेंगे तो इतिहास में दूसरी बार संयुक्त राष्ट्र संघ को बंद करना पड़ेगा। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में तैनात कुछ विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के सदस्य भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। कामरान नजफ़ज़ादे, आईआरआईबी, संयुक्त राष्ट्र संघ, न्यूयॉर्क