अमरीका तालेबान पर अपनी इच्छा थोपना चाहता हैः रूस
https://parstoday.ir/hi/news/world-i107410-अमरीका_तालेबान_पर_अपनी_इच्छा_थोपना_चाहता_हैः_रूस
रूस ने कहा है कि इस समय अमरीका, तालेबान पर अपनी इच्छा थोपने के लिए दबाव बना रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २२, २०२१ १९:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीका तालेबान पर अपनी इच्छा थोपना चाहता हैः रूस

रूस ने कहा है कि इस समय अमरीका, तालेबान पर अपनी इच्छा थोपने के लिए दबाव बना रहा है।

रूस के विदेश उपमंत्री ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के पैसों को रोकर अमरीका, तालेबान से अपनी मांगे मनवाना चाहता है।

ओलेंग सीरोमोलोतोफ ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में, अफ़ग़ानिस्तन के बारे में अमरीका की ओर से अपनाई गई नीतियों की निंदा की।  उन्होंने कहा कि अमरीका सहित पश्चिम, अपनी ग़लतियों को स्वीकार करने के बजाए अपनी मांगों को मनवाने के लिए हथकण्डे अपना रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान के पैसों और उनकी वित्तीय सहायता को रोककर अमरीका, यह चाहता है कि तालेबान वहीं करें जो वे चाहते हैं।  रूस के विदेश उपमंत्री के अनुसार अफ़ग़ानिस्तान के बारे में अमरीका और उसके घटकों की कार्यवाहियों से इस देश की स्थिति और अधिक ख़राब होगी।

याद रहे कि अमरीका ने अफ़ग़ानिस्तान के लगभग 10 अरब डाॅलर रोक रखे हैं।  इसी के साथ वाशिग्टन ने अफ़ग़ानिस्तान को दी जाने वाली वित्तीय सहायता पर भी रोक लगा दी है।  वर्तमान समय में अफ़ग़ानिस्तान एक गंभीर संकट से गुज़र रहा है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ ने पहले ही इस देश में मानवीय त्रासदी के प्रति चेतावनी दे रखी है।  कई अन्तर्राष्ट्रीय संस्थाओं का कहना है कि अफ़ग़ानिस्तान को तत्काल सहायता की ज़रूरत है और अगर यह नहीं किया गया तो वहां पर लाखों लोग भूख से मर जाएंगे।

हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए

हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए

हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!

ट्वीटर  पर हमें फ़ालो कीजिए