12 मिनट में वाशिग्टन को नष्ट कर सकता है रूसी मिसाइल
एक रूसी रक्षा विशेषज्ञ ने बताया है कि हमारा सुपरसोनिक मिसाइल केवल 12 मिनट में वाशिग्टन पहुंचकर उसे नष्ट कर सकता है।
स्पूतनिक के अनुसार रूस के इस रक्षा विशेषज्ञ लेओनकोफ ने रूस की मिसाइल क्षमता की ओर संकेत करते हुए बताया कि माॅस्को के पास ऐसे अल्ट्रासोनिक मिसाइल मौजूद हैं जो केवल 12 मिनटों में अमरीका की राजधानी पहुंच सकते हैं। उनके अनुसार रूस के मिसाइल, वाशिग्टन को मिट्टी में मिलाने में सक्षम हैं।
इस रूसी रक्षा विशेषज्ञ के अनुसार इन मिसाइलों की एक विशेषता यह है कि अमरीका के पास इनसे मुक़ाबला करने का समय भी नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि जबतक अमरीका अपनी रक्षा के लिए कुछ करेगा इससे पहले वह नष्ट हो चुका होगा क्योंकि अमरीका, अबतक रूस की सुपरसोनिक मिसाइलों की काट तैयार नहीं कर पाया है।
लेओनकोफ ने कहा है कि जब रूस के पास ऐसा मिसाइल है जो कुछ ही मिनटों में अमरीका पहुंच सकता है तो ऐसे में वाइट हाउस से निकट होने के लिए रूस के हथियारों को क्यूबा भेजना एक एतिहासिक ग़लती है।
उन्होंने कहा कि अमरीका का मुक़ाबला करने के लिए मूलभूत ढांचे का निर्माण और अपने हथियारों को क्यूबा स्थानांतरित करना मेरे हिसाब से ग़तल है हालांकि कैरेबियन में नौसैनिक अड्डे के निर्माण की बात समझ में आती है।
कुछ दिन पहले रूस के राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन ने "ज़ीकान" नामक सुपरसोनिक मिसाइल के सफल परीक्षण की बात कही थी। बताया जा रहा है कि रूस के इस सुपरसोनिक मिसाइल की गति लगभग 2065 किलोमीटर प्रति सैकेंड है। अधिक ऊंचाई पर इसकी गति 10000 किलोमीटर प्रति घंटा है। रूस का यह सुपरसोनिक मिसाइल जल और थल में अपने लक्ष्यों को भेदने में सक्षम है।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए